कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थल का निरीक्षण
रतलाम 27 जुलाई । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित करवाये जाने हेतु कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिशेक तिवारी ने निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम हेतु सर्वप्रथम पुलिस लाईन का निरीक्षण करने पर पाया कि कार्यक्रम हेतु जगह कम होने तथा वर्शा से कार्यक्रम में आने वाली परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त स्थल हेतु नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया।
नेहरू स्टेडियम में पर्याप्त स्थल व वर्षा से बचाव हेतु पेवेलियन होने से कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित करवाये जाने के निर्देष दिये।
उन्होने निर्देशित किया कि ग्राउण्ड में चूरी डालकर समतलीकरण, वॉटर प्रुफ पांडाल, बैठक व्यवस्था, झण्डा वंदन मंच के आकार ओर उंचाई में वृद्धि करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाऐं करवाये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रषासन, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।