
रतलाम। आज दिनांक 27 जुलाई 2022 बुधवार को बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट एवं श्री सनातन धर्म सभा महिला मंडल त्रिवेणी रतलाम द्वारा हरियाली अमावस्या के पूर्व कार्यक्रम का आयोजन त्रिवेणी तट किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी तथा ड्रेस कोड ग्रीन बनाया । सभी महिलाओं ने भजन करें तथा सावन में झूला झूले तत्पश्चात नव निर्वाचित क्षेत्रीय पार्षद विशाल शर्मा व महापौर श्री प्रहलाद पटेल का पुष्प माला पहनाकर व शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया ।इस अवसर पर महापौर श्री प्रह्लाद पटेल ने चुनाव में आप सभी मातृशक्तियो ने सहयोग दिया उसके लिए आभार माना तथा बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट एवं श्री सनातन धर्म सभा महिला मंडल को उद्बोधन में कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं आप जो भी काम बताएं मैं हमेशा सामाजिक कार्य करने के लिए तत्पर हूं और रहूंगा तत्पश्चात पौधारोपण का कार्यक्रम भी रखा गया । पौधारोपण के पश्चात नव निर्वाचित महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने तबले की थाप पर भगवान श्री राम व माता सीता के भजन सुनाए । भजनों की सराहना महिला मंडल ने कि हमको यह भजन नहीं आता था आपने हमको एक और नया भजन सुनाया।इसमें सनातन धर्म सभा महिला मंडल की सभी सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आशा रानी उपाध्याय ने किया व आभार बद्री नारायण सेवा रतलाम अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने माना ।यह जानकारी श्री सनातन धर्म सभा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती राखी उपाध्याय व्यास ने दी।