अंकुर अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा पौधारोपण किया गया – सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे

रतलाम । रतलाम जिले में अंकुर अभियान के अंतर्गत पौधारोपण महा अभियान का आयोजन दिनांक 28 जुलाई 15 अगस्त तक किया जा रहा है । जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को जिले में 1000 पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है । इस क्रम में हरियाली अमावस्या के अवसर पर स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर विशाल संख्या में पौधारोपण किया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि अंकुर अभियान के अंतर्गत स्वास्थ विभाग में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी कर्मचारियों को अपने मोबाइल में वायुदूत ऐप डाउनलोड करके पौधारोपण का रियल टाइम फोटो एप में ही प्रविष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं । पौधारोपण करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी पौधे के नियमित रूप से देखभाल करेंगे तथा 1 माह पश्चात पुनः पौधे की प्रगति का एप में ही फोटो खींचकर अपलोड करेंगे इसी प्रकार तीसरा फोटो भी ऐप पर अपलोड होगा तथा पौधे के सफलतापूर्वक वृद्धि होने पर वायुदूत ऐप में ही संबंधित पौधारोपण करने वाले अधिकारी कर्मचारी के लिए प्रमाण पत्र जनरेट हो जाएगा । पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर डॉक्टर जी आर गौड़ , डॉक्टर वर्षा कुरील , डॉक्टर अजहर अली डॉक्टर बी एल तापड़िया , डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय , डॉक्टर अंकित जैन , डॉक्टर पवन पाटीदार , आशीष चौरसिया , सरला वर्मा , शरद शुक्ला सुशील शुक्ला, एस एस भिड़े मुकेश शर्मा, संजीव राव, नवीन नागर, सचिन वर्मा, अनस बेलीम , दर्पण त्रिवेदी , सूरज वर्मा, डॉ गौरव बोरीवाल , श्वेता बागड़ी, शीला चौहान , शारदा राठौर, सरिता वर्मा, सौरभ देवड़ा , अजय सोलंकी, आनंदीलाल जैन , वीर सिंह भूरिया , जमुनालाल पाटीदार , राजेंद्र सिंह चौहान , कामिनी मालवीय संजय उपाध्याय , भरत लिंबोदिया , गोपाल कंडरे , जितेंद्र मुनिया, सुरेंद्र सिंह, दीपक उपाध्याय , नीलेश चौहान, प्रार्थना , गौतम खराड़ी , माला खराड़ी, मोहन कछावा , कमलेश मुवेल , रईस मो, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने पौधरोपण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।

Play sound