रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण की आवास योजना मां कालिका विहार में रिक्त भूखंडों के विक्रय के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से उच्चतम दरें आमंत्रित की गई थी जिसकी बीड विगत दिवस 27 एवं 28 जुलाई को खोली गई। इस दौरान सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े, संपदा अधिकारी श्री राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। 27 जुलाई को कुल 30 भूखंडों के लिए प्राप्त दरों की बीड को खोला गया। शेष भूखंडों की बीड खोली जाने की प्रक्रिया 28 जुलाई को भी जारी थी। इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर सुश्री अंजली शर्मा सहित बीड प्रस्तुतकर्ता उपस्थित थे।