विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हरियाली अमावस्या पर रतलाम महापौर द्वारा 100 बिल्वपत्र पौधे वितरण

रतलाम । विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हरियाली अमावस्या महापर्व पर योगमय यज्ञमय यज्ञमय भक्तिमय हरा-भरा हों स्वतंत्र स्वराज हमारा संकल्प लिए रतलाम जिले नगर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल जी पतंजलि युवा भारत म.प्र. प्रान्त संरक्षक प्रकृति प्रेमी का पुष्पमालाओ विशिष्ट सम्मान अमृता नीम गिलोय बेल पंच औषधीय पेड़-पौधे गमला व 100 बिल्वपत्र पौधे भेंट किए गए जो ग्रीन रतलाम क्लिन रतलाम संकल्प लिए महापौर जी के हाथों आमजनों में वितरित किए जाएंगे
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत म.प्र.पश्चिम राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया रतलाम युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा जिला यज्ञ प्रभारी पं संजय शिवशंकर दवे पं चेतन शर्मा पर्यावरण प्रभारी अमित गर्ग वाघेला गौ सेवा जीवदया समिति प्रमुख श्री दिनेश वाघेला महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य अन्य युवा संगठन योद्धागण मौजूद रहे
अन्नपूर्णा वृद्ध आश्रम लक्कड़ पीढ़ा स्थित जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ योग गुरु जिला प्रभारी रामबाबू यादव योग साधकों द्वारा अमृता नीम गिलोय बेल अन्य औषधीय पेड़-पौधे रोपण किए गए विजय कुमार वर्मा श्रीमती सुशीला वर्मा द्वारा समस्त वृहदजनों जरूरतमंदों को कपड़े वितरित कर भोजन प्रसादी दानराशि भेंट की गए साथ ही मुख बघिर विद्यालय पर वाघेला गौ सेवा जीवदया समिति प्रमुख दिनेश वाघेला बाबूलाल सिसोदिया जी को गिलोय बेल माला से सम्मानित कर 500 पारस पीपल बीज भेंट किए गए जो जगह-जगह रोपण वितरण किए जाएंगे इसी तारतम्य में कालिका माता मंदिर प्रांगण स्थित पतंजलि औषधीय उद्यान योग प्रभारी श्रीमती विमलेश वर्मा द्वारा अमृता नीम गिलोय बेल इंसुलिन प्लांट शुगर पौंधा अजवाइन पत्थरचट्टा अन्य औषधीय पेड़-पौधे रोपित किए गए ।