पौधारोपण एंव पौधों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा कवच

रतलाम । विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28 जुलाई 2022 के दिन लायंस क्लब रतलाम एक्टिव द्वारा रतलाम शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल हनुमान ताल पर पौधारोपण का प्रोजेक्ट किया गया । जिसके अंतर्गत 50 विभिन्न छायादार एंव फलदार पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिये सभी पौधों के लिए ट्री गार्ड के रूप में आयरन की जाली लगाई जाएगी। एंव पौधों की देखरेख के लिए माली की व्यवस्था भी है।
पौधारोपण के इस कार्यक्रम में द्वितीय वाईज डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेन्द्र रुनवाल, रीजन चेयर पर्सन वीणा छाजेड़, झोन चेयरपर्सन अलका पोरवाल, अध्यक्ष अजय-सीमा जैन, सचिव लोकेश-सपना ओसतवाल, कोषाध्यक्ष नीलेश पोरवाल, सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, कैजार हुसैन बोहरा, चितरंजन-श्रद्धा लुणावत, कमलेश-मोनू कोठारी, संजय गुणावत, रवि बोथरा, संदीप निगम, शिवकुमार-मीना पुरोहित दीपक शर्मा, चन्दना भंडारी, प्रीति कोठारी, नीरज सुरोलिया, बी के माहेश्वरी, लियो टीम की उपस्थिति एंव सहयोग रहा।
प्रेसीडेंट अजय जैन एंव सेवा प्रोजेक्ट चैयरमैन लोकेश ओसतवाल ने बताया की हमारा मकसद पौधारोपण की औपचारिकता करना नही बल्कि वास्तविक रूप से पौधों को वृक्ष बनाने का सही दिशा में प्रयास करना है।

Play sound