
जावरा (अभय सुराणा) । युवा पीढ़ी को भारतवर्ष की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए संस्था स्पीक मेंके निरंतर प्रयासरत है इसी क्रम में संस्था स्पीक मेंके एवं आईओसीएल के संयुक्त तत्वाधान में दिनकर एवं ग्वालियर घराने की सुविख्यात शास्त्रीय गायिका सुश्री आद्रीजा बसु अपने दो दिवसीय 29 एवं 30 जुलाई 2022 रतलाम प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में अपनी प्रस्तुतियां देंगी ।
स्पीक मैके सदस्य आनंद व्यास के अनुसार सुश्री अदरिजा बसु ख्याल टप्पा ठुमरी दादरा चैती कजरी आदि में विशिष्टता रखती हैं आपने अल्प आयु से ही शास्त्रीय गायन की शिक्षा उस्ताद आमिर खान के शिष्य इंदौर घराने के अपने दादा गुरु रामकृष्ण बसु से ली है। वर्तमान में पद्मश्री उल्लास कैसलकर के सानिध्य में अपनी गायकी को नया आयाम दे रही हैं।
कार्यक्रम दिनांक 29 जुलाई 2022 कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल जावरा मे अपराहन 12:15 बजे एवं 2:30 बजे शासकीय उत्कृष्ट सीएम राइज स्कूल जावरा में आयोजित हुआ। 30 जुलाई को रतलाम के शैक्षणिक संस्थान में कार्यक्रम होंगे