नव नियुक्त ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रौनक कोचट्टा का ग्राम वासियो ने शाल श्रीफल से सम्मान किया

जावरा (अभय सुराणा) । आज ग्राम बरडिया गोयल मे आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रौनक कोचट्टा का ग्राम वासियो ने शाल श्रीफल से सम्मान कर पुष्प माला पहनाई। इस अवसर पर आलोट विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह,उप सरपंच रमेश जाट,रशीद कादरी समाजसेवी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्या दूर करने एवम एक्स रे मशीन की मांग की तथा पुरानी बिल्डिंग तोड़ने की भी बात कही,डॉ विजय पाटीदार,बसंतीलाल मयडा ने विभागीय जानकारी दी,,Bmo डॉ कोचट्टा ने इस अवसर पर कहा कि सबके सहयोग से संस्थान की कमियां दूर करेंगे,ओर ग्रामीणो को अच्छी सेवाये प्रदान कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएंगे,,कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवम ग्राम वासियो ने स्वागत किया,कार्यक्रम में ओमप्रकाश भदौरिया, हेमन्त पडियार,कमलसिंह वसुनिया आदि उपस्थित थे, संचालन एवम आभार शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया

Play sound