रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने जनपद पंचायत रतलाम की नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना जायसवाल का स्वागत कर उन्हे बधाई दी। श्रीमती जायसवाल ने विधायक श्री काश्यप से आशीर्वाद लिया। श्री काश्यप ने विश्वास जताया कि श्रीमती जायसवाल के नेतृत्व में रतलाम ग्रामीण का विकास होगा | उन्होंने सहयोग का आश्वासन भी दिया | इस दौरान पर्वतसिंह, राजेश भंडारी, अशोक शर्मा, निर्भय सिंह, भूरा भैया आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।