खेल शिक्षिका ताहिरा खान के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

रतलाम । शासकीय नवीन उ.मा.वि. रतलाम के क्रिड़ा (खेल) शिक्षिका के रूप कार्यरत श्रीमती ताहिरा खान अपने ३५ वर्षो के कार्यकाल पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुई । इस अवसर पर नवीन उ.मा.वि. परिवार द्वारा सादे समारोह में शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
स्वागत उदबोधन श्रीमती सुरेखा ने देते हुए बताया कि श्रीमती ताहिरा खान की प्रथम नियुक्ति शा.कन्या.उ.मा.वि. शामगढ़ जिला मंदसौर में १९८७ में हुई थी । उसके पश्चात आपने जावरा, एम.एल.बी. रतलाम, नवीन क.उ.मा.वि. रतलाम आदि स्कूलों में आपने अपनी सेवाएं प्रदान की । आपने ४ वर्षो तक जिला क्रीड़ा अधिकारी के रूप में भी कार्य किया ।
इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती ममता अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए आपके द्वारा ३५ वर्षो की सेवा में किए गए उल्लेखनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए विद्यालय में छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने में किए गए योगादन का उल्लेख किया । आपने विद्यालय में अनुशासन के साथ-साथ छात्र कल्याण एवं समाज सेवा में किए गए कार्यो के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्र को जिला क्रिडा अधिकारी आर.सी. तिवारी, व्याख्याता श्रीमती अनिता अलेक्जेन्डर, योगेन्द्र शर्मा, आबेदिन, दिनेश शर्मा, दिपेन्द्र ठाकुर, महेन्द्र शुक्ला आदि ने भी सम्बोधित किया ।
इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिनंदन पत्र का वाचन श्रीमती ममता अग्रवाल ने किया । संचालन व्याख्याता सुधीर गुप्ता ने एवं आभार श्रीमती अनिता अलेक्जेंडर ने व्यक्त किया । श्रीमती खान के सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल स्टॉफ, छात्राएं आदि उपस्थित थी।

Play sound