मंच के रजत जयंती वर्ष के दूसरे चरण में होगी खेलकूद एवं बौद्धिक स्पर्धा

  • मंच की वार्षिक बैठक संपन्न
  • शिक्षक मंच की स्थापना दिवस पर होंगे कई आकर्षक कार्यक्रम और शिक्षकों का सम्मान
  • मंच की गतिविधियां अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादाई – श्री भूरिया

रतलाम । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन वर्ष 1997 में अपनी स्थापना से लेकर आज तक शिक्षकों के लिए निरंतर गतिविधियां तथा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें खेलों के प्रति तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणा प्रदान कर रहा है शिक्षकों में रचनात्मक सामाजिक चेतना जगाने का कार्य मंच के सदस्य पूरे जिले भर में कर रहे हैं यह अत्यंत प्रशंसनीय है किसी संस्था को 25 वर्ष तक सक्रिय रखना संगठन की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
रविवार को मंच की वार्षिक बैठक संपन्न हुई बैठक में धराड़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री समरथ सिंह जी भूरिया मुख्य अतिथि थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के परामर्शदाता श्री ओपी मिश्रा जी एवं गोपाल जोशी जी ने की । आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सरस्वती वंदना अनिल जोशी ने प्रस्तुत की स्वागत । उद्बोधन तथा मंच के आगामी गतिविधियों के बारे में संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने प्रकाश डाला । वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष रमेश उपाध्याय ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में आगामी 25 में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में दिनांक 21 अगस्त को नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के हाई स्कूल हाई सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिसमें 100 मीटर की दौड़ भाला फेंक तथा गोला फेंक स्पर्धा तथा 28 अगस्त रविवार को बौद्धिक प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान एवं तात्कालिक भाषण आयोजित करने का निर्णय लिया गया । एथलेटिक प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम पर होगी तथा बौद्धिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 माणक चौक में आयोजित होगी । संस्था के नवीन आजीवन सदस्य श्रीमती विनीता पटेल आशा शर्मा, योगिता गौर, ललिता कुशवाहा, रेखा पंवार, इंदर सिंह ठाकुर, मनोहर लाल जैन, धर्मेंद्र सोनी, ऋषि राज चौहान, प्रीति राजपुरोहित, भावना राजपुरोहित का सम्मान किया गया । वार्षिक बैठक में कृष्ण चंद्र ठाकुर, श्री चंद्रकांत वाफगांवकर, राधेश्याम तोगडे, रूफीना डेनियल ने भी अपने विचार तथा सुझाव प्रस्तुत किए ।
इस मौके पर श्री भूरिया ने मंच की गतिविधियों को सराहा । कार्यक्रम में योग शिक्षिका श्रीमती आशा दुबे वीणा छाजेड़ तथा बीके जोशी का भी सम्मान किया गया । ओपी मिश्रा एवं गोपाल जोशी ने मंच कार्यकर्ताओं को आगामी रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाने का आह्वान किया । प्रख्यात उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद का स्मरण भी किया गया । इस अवसर पर नरेंद्र सिंह राठौड़, दशरथ जोशी, वीणा छाजेड़, भारती उपाध्याय, आरती त्रिवेदी, दयाशंकर पालीवाल, नरेंद्र सिंह पवार, स्वतंत्र दशोत्तर, मनोहर प्रजापति, मदनलाल मेहरा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सचिव दिलीप वर्मा ने तथा आभार नरेंद्र सिंह पवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्री रमेश चंद्र परमार कैलाश जी राठौड़ वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक श्री नरूका साहब भी उपस्थित थे।

Play sound