तेरापंथ भवन रतलाम में हैप्पी एंड हॉर्मोनियस फैमिली कार्यशाला का हुआ आयोजन

रतलाम । आचार्य श्री महाश्रमण की सुशिष्या समणी निर्देशिका समणी भावित प्रज्ञा जी, समणी संघ प्रज्ञा जी एवं समणी मुकुल प्रज्ञा जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन रतलाम में हैप्पी एंड हॉर्मोनियस फैमिली कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ समाज रतलाम के तत्वाधान से किया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र की स्तुति के माध्यम से समणी मुकुल प्रज्ञा जी ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत समणी जी ने सुखी परिवार के मंत्र सांझा किए। संभागियों को विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से रोचक तरीके से सूखी परिवार के टिप्स प्रदान किए। कार्यक्रम के समापन में समणी निर्देशिका भावित प्रज्ञा जी ने विषय का उपसंहार करते हुए, सुखी परिवार की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम में 12 जोड़ो ने भाग लिया, एवं समाज जनो की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संचालन में महिला मंडल अध्य्क्ष एवं मंत्री तथा कन्या मंडल से रुचि कोठारी एवं राशि जैन का उल्लेखनीय सहयोग रहा। यह जानकारी तेरापंथ भवन रतलाम सभा के मीडिया प्रभारी नीरज बरमेचा दी|

Play sound