नगर निगम रतलाम का प्रथम सम्मिलन 7 अगस्त को

रतलाम । नगर निगम रतलाम का प्रथम सम्मिलन आगामी 7 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार नगर निगम रतलाम के नवनिर्वाचित महापौर तथा नवनिर्वाचित पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष (स्पीकर) के निर्वाचन एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 7 अगस्त को रतलाम नगर निगम के सभागृह में प्रातः 11.00 बजे से प्रथम सम्मिलन आहूत है।

Play sound