भोले की भक्ति में लीन हुए महापौर पटेल , गाए भजन

श्री नागेश्वर एकलिंगनाथ महादेव मंदिर पर सहस्त्रधारा अभिषेक सपन्न

रतलाम। श्री त्रिवेदी मेवाडा ब्राहमण समाज रतलाम के खेतलपुर स्थित गंगा आश्रम में भगवान नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। जिसमें समस्त समाज जनों के साथ रतलाम समाज के प्रथम नागरिक नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल ने भी भगवान नागेश्वर का अभिषेक कर धर्म लाभ लिया। साथ ही उपस्थित धर्मालु समाजजनों के साथ भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए समस्त लोगों का श्री पटेल द्वारा आभार मानते हुए नगर के विकास का वादा किया। समाज की ओर से गंगाराम धाकड़, जितेंद्र भट्ट, संतोष शर्मा, मनकामेश्वर जोशी, सुरेश जोशी, सत्यदीप भट्ट, श्रीमती अनुराधा शर्मा द्वारा सम्मान किया गया।
समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार के भट्ट द्वारा महापौर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के यजमान श्रीमती पुष्पलता मेहता, विजय, अजय, श्रीमती कामिनी मेहता का समाज द्वारा सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में समाज के भैरूशंकर व्यास, हरिओम जोशी, मनोहरलाल शर्मा, नर्मदाशंकर, प्रकाश उपाध्याय, अक्षयवट प्रसाद मेहता, भारत भूषण,पीयूष जोशी, चैतन्य कोशलेष, प्रवीण शर्मा, पुष्पेंद्र जोशी, हरिवंश शर्मा, श्रीमती गौरी भट्ट, श्रीमती गायत्री, श्रीमती साधना, श्रीमती संगीता, श्रीमती योगिता, श्रीमती तृप्ति, श्रीमती राजेश्वरी, श्रीमती मंजुला जोशी, श्रीमती कृष्णा व्यास, सुमनलता जोशी, कुसुम जोशी आदि बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए। संचालन सचिव ब्रजेन्द्र मेहता व आभार तृप्ती शर्मा ने माना।

Play sound