
रतलाम 01 अगस्त । नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम कार्यालय परिसर में 31 जुलाई रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई। इससे पूर्व निगम आयुक्त श्री झारिया ने अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गेहलोत को निगम आयुक्त का चार्ज दिया।
नवनिर्वाचित महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि नगर विकास में निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया कार्यो की महती भूमिका है, इन्होने अपना पूर्व कार्यकाल हो या वर्तमान दोनो ही कार्यकाल में नगर व नाकरिकों के हितो के कार्य पुरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किये है। श्री झारिया की कार्य क्षमता ऐसी है कि ये असंभव कार्य को भी संभव बना देते है। इस अवसर पर उन्होने निगम आयुक्त श्री झारिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निगम आयुक्त श्री झारिया के सम्मान में चलते-चलते यूंही मेरे गीत याद रखना कभी अलविदा ना कहना गीत गाया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने इस अवसर पर कहा कि मैने मानवीय संबंधो को सर्वोपरी माना है, मैने अपने कार्यकाल में सभी अघिकारी एवं कर्मचारियों को अपने परिवार का सदस्य माना है, सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग से ही नगर व नागरिकों के हितों के कार्य संभव हो सकें है। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री झारिया ने हम भी दरिया है हमे अपना हुनर मालूम है जिस तरफ भी चल पड़ेगें रास्ते हो जायेंगे।
इस अवसर पर आलोट के पूर्व सीएमओ श्री अशोक शर्मा, पूर्व सब इंजीनियर श्री शेर सिंह , श्री मधुकर शिन्दे आदि ने निगम आयुक्त श्री झारिया की प्रथम नियुक्ती व साथ में कार्य करने के अपने अनुभव को व्यक्त किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कन्हैयालाल मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, नवनिर्वाचित पार्शद श्रीमती निशा सोमानी, श्री विशाल शर्मा, श्री नासिर कुरेशी, श्री बलराम भट्ट, सलीम बागवान, पूर्व पार्षद श्री सतीश भारतीय, श्री पवन सोमानी, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, श्री सत्यप्रकाश आचार्य के अलावा सर्वश्री श्याम सोनी, मनीश तिवारी, हेमन्त सोलंकी आदि ने भी पृथक-पृथक सम्बोधित किया। नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निगम आयुक्त श्री झारिया को षाल-श्रीफल भेंट कर साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर निगम अधिकारी एवं कर्मचारी सर्वश्री ए.पी. सिंह, सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, अनवर कुरेशी, राजेश पाटीदार, ब्रजेश कुशवाह, दीक्षा निजामपुरकर, रामचन्द्र शर्मा, सुभाष गोयल, अनिल पारा, पर्वत हाड़े, आर.एम. सक्सेना, रतनसिंह आदि ने निगम आयुक्त श्री झारिया का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।