


जावरा (संजय चौधरी)। आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब जावरा के संरक्षक अभय सुराणा का जन्मदिन उनके निवास स्थान पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में शानदार ढंग से मनाया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार हरण के साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रेस क्लब के परामर्शदाता सुजानमल कोचट्टा आंचलिक पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार हरण, पत्रकार नाहरु मोहम्मद भाई अफसर भाई बंशीलाल पोरवाल विनोद अग्रवाल डॉ रुपेश पांचाल प्रकाश बारोड, मनोज राठौर महेश शर्मा दानिश सिद्दीकी सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टा एवं मित्र मंडल द्वारा भी अभय सुराणा का भव्य स्वागत किया मुंह मीठा कराया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा अपने प्रिय अध्यक्ष अभय सुराणा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन समिति चेयरमैन श्री नेमीचंद जैन ने तिलक लगाया श्री पुखराज पटवा ने बधाई पत्र का वाचन किया। इसी के साथ लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष श्री अनिल काला पूर्व अध्यक्ष श्री सजी वर्गिस गीता रामायण प्रचार समिति के अध्यक्ष आई. पी. त्रिवेदी, डॉ प्रकाश उपाध्याय डॉ महावीर पामेचा, डॉ दिलीप शाक्लय के साथ ही इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
श्री आनंदीलाल संघवी सुरेंद्र पोखरना बसंती लाल चपडोद सुरेश मेहता, शांतिलाल डांगी, कमल नाहटा, नगीन सकलेचा अनिल चोपड़ा प्रकाशचंद्र श्री श्रीमाल पारस छाजेड़ डॉक्टर राजकुमार पीपाड़ा नरेंद्र संघवी, रमणीक जैन नवनीतसिंह श्रीमाल वीरेंद्र रांका के साथ ही विजय कोठारी अनिल धारीवाल आनंदीलाल लोढाअनिल सोनी संजय झांमर दिलीप गंगवाल अजय करनावट नीलेश जैन आदि कई स्नेहीजन उपस्थित थे सभी ने अभय सुराणा का स्वागत कर उन्हें अपनी बधाइयां दी,तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर गरीब बस्तियों में वस्त्र वितरण ,वृक्षारोपण एवं सेवा गतिविधियों के लिए3131 रुपैया की राशि प्रदान करी। आपने उपस्थित सभी संस्थाओं के सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यगण के साथ ही जिनके मोबाइल पर शुभकामना प्राप्त हुई उन सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका यह प्यार और स्नेह से में अभिभूत हूं मेरे जन्म दिवस पर आप सभी स्नेहीजनों ने बधाई और शुभकामनाएं देकर जन्मदिन को बहुत विशेष और आनंदमय बना दिया। आप सब के प्रति नतमस्तक हूं तथा आप की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद मेरे आगामी जीवन के लिए प्रेरणास्पद एवं अमृतमय तथा आनंदमय होगा। श्रीमती रेखा सुराणा एवं परिवार सदस्यों ने बड़ी आत्मीयता के साथ सभी का स्वागत किया।