निगम आयुक्त श्री गेहलोत द्वारा रतलाम हास्पीटल के फायर सिस्टम का अवलोकन

19 हास्पीटलों को फायर एनओसी हेतु नोटिस जारी

रतलाम 2 अगस्त । शहर के निजी अस्पतालों में फायर सिस्टम की अनिवार्यता के तहत निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत ने षास्त्री नगर स्थित रतलाम हास्पिटल पंहूच कर फायर सिस्टम व फायर एनओसी के संबंध में जानकारी लेकर 3 दिनों में फायर एनओसी हेतु 3 दिन में ऑन लाईन आवेदन प्रस्तुत करने तथा बाहर निकलने वाले रास्ते एवं दरवाजे को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये।
निगम आयुक्त श्री गेहलोत ने उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कर्मशाला अधीक्षक श्री मोहम्मद हनीफ शेख, उपयंत्री श्री राजेश पाटीदार के अलावा श्री देवेन्द्र पुरोहित, श्री अरूण चावड़ा के साथ प्रात: शास्त्री नगर स्थित रतलाम हास्पीटल पंहूचने पर पाया कि संबंधित हास्पीटल के पास प्रोविजनल फायर एनओसी नहीं है किन्तु इस हेतु उन्होने कन्सलटेंट से एनओसी की पुरी तैयारी करवा ली है। हास्पीटल में फायर सिस्टम स्थापित पाया गया प्रवेश मार्ग व्यवस्थित पाया गया किन्तु बाहर निकलने वाला मार्ग असुविधाजनक पाया गया। निगम आयुक्त श्री गेहलोत ने निर्देशित किया कि वे बाहर निकलने वाले मार्ग व दरवाजे को चौड़ा कर सुविधाजनक बनाये।
रतलाम नगर में 26 निजी हास्पीटल में से सिर्फ 7 हास्पीटलों ने प्रोविजनल एनओसी प्राप्त की है निगम द्वारा 19 हास्पीटलो को नोटिस जारी कर 3 दिनों में प्रोविजनल फायर एनओसी प्राप्त करने हेतु ऑन लाईन आवेदन प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया।

Play sound