नगर में प्रथम बार वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ के माध्यम से वृहद 5 लाख़ रुद्राक्ष से 11 फीट का महाशिवलिंग निर्माण किया जाएगा

रतलाम । रतलाम नगर में प्रथम बार वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ के माध्यम से वृहद 5 लाख़ रुद्राक्ष का वृहद 11 फीट का महाशिवलिंग निर्माण किया जाएगा आगामी 9 अगस्त मंगलवार के दिन प्रात: 7 से सांय 7 बजे तक रतलाम की जन श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की हेतु वह वृहद शिवलिंग बनाया जा रहा है रुद्राक्ष शिवलिंग के साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंग का आरंभ में अभिषेक किया जाएगा व हवन आयोजन रहेगा , दर्शनार्थ आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को नि:शुल्क रुद्राक्ष प्रसादी वितरित की जाएगी इस 5 लाख़ रुद्राक्ष शिवलिंग के आभामंडल में प्रवेश करके लोगों को पुण्य लाभ की प्राप्ति हो लोगों में अध्यात्मिक श्रद्धा का प्रादुर्भाव हो इन उद्देश्य के लिए वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ पाच लाख़ रुद्राक्ष का विशाल वृहद शिवलिंग निर्माण करने जा रही है , वैदिक जागृति द्वारा पूर्व में तीन लाख नि:शुल्क रुद्राक्ष प्रसादी का वितरण किया जा चुका है तथा आगे निरंतर रतलाम की जनता तथा आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए नि:शुल्क रुद्राक्ष प्रसादी प्रतिदिन वितरित की जा रही है , इसी तारतम्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए अलकापुरी अटल सभागृह में बैठक आयोजित की गई तथा बैठक में सर्वसम्मति से इस वृहद शिवलिंग बनाने हेतु चर्चा की गई समिति युवा वर्गों ने अपना सहयोग प्रदान करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की रुद्राक्ष महाशिवलिंग निर्माण अम्बेमाताजी मंदिर देवरा देवनारायण नगर कांप्लेक्स के पास में किया जाएगा तथा दर्शनार्थियों के लिए प्रात: 7 बजे से यह आरंभ होगा सांय 7 बजे विशाल सामूहिक रूप से महाआरती का आयोजन किया जाएगा बैठक में विशेष रुप से ज्योतिषाचार्य पं.संजय शिवशंकर दवे पं.चेतन शर्मा पं.राममिलन शास्त्री पं.महेशानंद शर्मा पं. राजेश पाण्डेय पं.ललित शर्मा मुकेश मीणा लोकेंद्र सिंह उदावत , सुमित कोचले पं.मुकेश शर्मा पं.संजय मिश्रा पं.जीवेश जोशी पं.सुनील जोशी , विशाल वर्मा सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Play sound