विधायक चेतन्य काश्यप के निर्देश पर 744 नामांतरण के प्रकरणों की विज्ञप्ति जारी

नगर निगम ने दो अलग-अलग विज्ञप्ति जारी कर दावे-आपत्ति के लिए 15 दिन का समय दिया

रतलाम 3 अगस्त 2022। नामांतरण के लिए परेशान हो रहे भूखण्ड व भवन स्वामियों की परेशानी अब जल्द ही दूर होने जा रही है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप के निर्देश पर नगर पालिक निगम रतलाम ने 744 भूमि के नामांतरण प्रकरणों की विज्ञप्ति जारी कर दी है। दावे-आपत्ति के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उक्त समयावधि पूर्ण होने और आपत्ति नहीं आने पर नामांतरण की आगामी कार्रवाई होगी।
नगर निगम में नामांतरण से जुडे़ प्रकरण लंबे समय से अटके हुए थे। विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर निगम चुनाव से पूर्व आमजन को भाजपा की नगर सरकार बनने पर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया था। नगर सरकार बनते ही विधायक श्री काश्यप ने नगर निगम के अधिकारियों को नामांतरण की प्रक्रिया को गति प्रदान करने और बिना किसी विलंब के तत्काल विज्ञप्ति प्रकाशन के निर्देश दिए। उक्त निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम ने दो अलग-अलग विज्ञप्ति जारी करते हुए पहले 555 नामांतरण की विज्ञप्ति जारी की। उसके बाद 189 नामांतरण प्रकरणों की प्रकिया आगे बढाते हुए विज्ञप्ति भी जारी कर दी है।

Play sound