कोरोना वैक्सीनेशन (बूस्टर) शिविर का आयोजन 5 अगस्त को

रतलाम । प्रधान न्यायाधीश, जिला न्यायालय श्री राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार 5 अगस्त को प्रातः 09.00 बजे जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा अभिभाषक संघ के सहयोग से एडीआर भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर में नालसा (आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं) योजना, 2010 के अंतर्गत कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा एवम् बचाव हेतु टीकाकरण (बूस्टर) हेतु शिविर का आयोजन किया जावेगा। शिविर में न्यायाधीशगण, अभिभाषकगण तथा उनके परिजनों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाये जावेगें।