रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जिला पंचायत सदस्य रूकमणी मालवीय एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष आलोट रमेश मालवीय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष निष्कासित करने की अनुशंसा की है।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा को अनुशंसा पत्र भेज दिया है। इसमे बताया गया है कि श्रीमती रूकमणी मालवीय ने पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी के विरूद्ध जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस एवं जयस के साथ मिलकर अध्यक्ष पद पर भी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़कर भाजपा को नुकसान पहुंचाने का कृत्य किया। इनके साथ भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं आलोट जनपद के पूर्व अध्यक्ष रमेश मालवीय भी लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों मे लिप्त रहे। श्री लुनेरा ने दोनो को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने हेतु पत्र भेज दिया है।