काव्य गोष्ठी में कवियों तिरंगा रंग बिखेरा

जावरा (अभय सुराणा) । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा द्वारा श्री राम विद्या मंदिर में तिरंगा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने स्वर लहरियों के साथ तिरंगे का महिमामंडन करते हुए अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय हाई स्कूल उपला के प्राचार्य श्री राजेश भावसार नेकी ।कार्यक्रम मैं डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय आतिथ्य प्रदान किया। विशेष अतिथि के रुप में जीनियस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री राजेश शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख अभय कोठारी, जगदीश उपमन्यु, मनोहर सिंह चौहान मधुकर, वीरेंद्र सिंह चौहान ,राजेंद्र त्रिवेदी ने किया अतिथियों ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित तिरंगा काव्य गोष्ठी सफल रही है तथा आज की पीढ़ी के कवियों ने अपनी रचना में झंडे के प्रति अपना प्रेम दर्शाया है अतिथियों ने कहा कि तिरंगा ध्वज भारत की आन बान शान का प्रतीक है और इससे हमारा सीना गर्व से ऊंचा होता है जब भी सीमा पर सैनिक राष्ट्रीय ध्वज फहराया आता है या फिर विदेशों में खेल मैदानों पर भारत के खिलाड़ी राष्ट्रीय ध्वज फहरायाआते हैं तो प्रत्येक देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। कार्यक्रम में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा श्री रतन लाल उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की काव्य गोष्ठी में उपस्थित सभी कवियों ने तिरंगा ध्वज पर अपनी आस्था भरी कविताएं पढ़कर तिरंगे के प्रति सच्चा प्रेम जताया । अतिथियों ने अटल ग्राम के हर घर तिरंगा अभियान बेनर का विमोचन किया ।काव्य गोष्ठी में सर्वश्री रमेश मनोहरा, डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय ,मनोहर सिंह चौहान मधुकर रतन लाल उपाध्याय सतीश शिकारी, राजेंद्र श्रोत्रिय ,राजेश धनोतिया ,गुलाम मोइनुद्दीन फजल हयात, ओमप्रकाश शिकारी अपनी रचना का पाठ किया ।
इसी के साथ 4 अगस्त को मेरा मान मेरा सम्मान तिरंगा पर भाषण प्रतियोगिता जीनियस पब्लिक स्कूल में दोपहर में होगी 6 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे श्री राम विद्या मंदिर में को तिरंगा राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा । उपरोक्त जानकारी
अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के अभय कोठारी, जगदीश उपमन्यु, रमेश मनोहरा,मनोहर सिंह चौहान , वीरेंद्र सिंह चौहान अमन सिसोदिया ,महेश शर्मा , राजेंद्र सिसोदिया , विनोद चोरसिया आदि ने देते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि अपने घर पर तिंरगा य ध्वज तिरंगा फहरा कर के प्रति अपना समर्पण व्यक्त करें।

Play sound