अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करें – अभय सुराणा

जावरा। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच एवं अखिल भारतीय जयणा मंगल ग्रुप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा ने आह्वान किया है कि आजादी के इस 75 स्वराज अमृत महोत्सव में संचालित किए जा रहे हैं घर-घर तिरंगा फहराओ अभियान में जैन समाज पूरे उत्साह से भाग ले तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फैलाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबलता से जागृत करें।
सुराणा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति में जैन समाज के लोगों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।कई जैन बंधु की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारत के संविधान निर्माण में भी जैन समाज के प्रतिनिधियों का योगदान रहा है ।आज हमारा भी नैतिक दायित्व है की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में अपने-अपने घरों पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की भावना को दर्शाए व हम सब देश की अखंडता का संदेश देने वाले इस तिरंगे को अपनी पहचान बनाएं।

Play sound