रतलाम । रतलाम जिले में दस्तक अभियान का संचालन दिनांक 18 जुलाई से 31 अगस्त के मध्य किया जा रहा है कार्यक्रम के अंतर्गत बाल मृत्यु दर में तभी लाने के लिए एएनएम आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दल बनाकर घर घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श प्रदान कर रहे हैं रतलाम जिले में कार्यक्रम की मॉनिटरिंग जिले के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की जा रही है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे और जिला विस्तार एवं मध्यम अधिकारी आशीष चौरसिया आज जिले के इसरथुनी पहुंचे। ग्राम इसरथुनी में एएनएम श्रीमती सीमा नागर आशा कार्यकर्ता निर्मला डामर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उन्नति बैरागी द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही थी । सीएमएचओ डॉ ननावरे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दल द्वारा किया जा रहा कार्य पर्याप्त संतोषजनक पाया गया है , दस्तक दल द्वारा घरों में जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों की स्क्रीनिंग प्रबंधन एवं उपचार संबंधी गतिविधियां किया जाना पाया गया है । ग्राम में जीरो से 5 वर्ष के बच्चों का कुपोषण की स्क्रीनिंग , खून की कमी की जांच , अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग, ओआरएस का घोल बनाने की विधियों का प्रदर्शन , समुचित शिशु एवं बाल आहार पूर्ति , स्तनपान संबंधी व्यवहार का परामर्श , हाथ धोने की विधियां सिखाना , एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चों का फॉलो अप एवं स्क्रीनिंग तथा दस्त प्रबंधन संबंधी गतिविधियों संबंधित समस्त सेवाएं प्रदान किया जाना पाया गया है । सीएमएचओ ने जिले के अन्य विभागीय अधिकारियों को भी दस्तक अभियान का स्पोर्ट चेक लिस्ट एवं बैक चेक लिस्ट के माध्यम से सपोर्टिव सुपरविजन करने के निर्देश प्रदान किए हैं ।