
रतलाम । कपड़ा व्यवसाय की प्रतिष्ठित संस्था दि न्यू सुपर क्लॉथ मर्चेंट एशोशियेशन के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए जिसमें सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 11 सदस्यों को विजयी घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशियों ने आवश्यक विचार विमर्श करके सर्वानुमति से जयंतीलाल डाँगी को अध्यक्ष, रमणलाल काँसवा को उपाध्यक्ष, राजेश भंडारी सचिव, अल्पेश नागोरी सहसचिव, रोहित रुनवाल को कोषाध्यक्ष एंव सचिन काँसवा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया । कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजेंद्र खाबिया, अरुण चपलोत, श्रीपाल भंडारी, अनिल कोठारी एंव हेमन्त दख को चयनित किया गया। एसोशियेशन के संरक्षक चन्दनमल दख एंव सुरेश बरमेचा ने नवीन पदाधिकारियों एंव कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की । अध्यक्ष जयंतीलाल डाँगी एंव सचिव राजेश भण्डारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।