निगम आयुक्त श्री गेहलोत द्वारा सफाई कार्य का निरीक्षण

रतलाम । नगर की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत ने प्रात: नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह के साथ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निगम आयुक्त श्री गेहलोत प्रात: कालिका माता मंदिर क्षेत्र पंहुचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया इसके अलावा झाली तालाब का निरीक्षण के दौरान तालाब की सीढिय़ों पर पूजन सामग्री के अलावा पाये जाने पर तत्काल सफाई करवाये जाने के निर्देश दिये।
इसके अलावा उन्होने वार्ड क्रमांक 36 व 38 का पैदल भ्रमण कर सफाई कार्य का जायजा लेकर प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई करवाये जाने तथा यथा समय कचरा उठवाये जाने के निर्देश संबंधित को दिये इसके अलावा उन्होने सैलाना बस स्टैण्ड, ओवर ब्रीज, राम मंदिर, सैलाना रोड आदि की भी सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान झोन प्रभारी श्री किरण चौहान, श्री पर्वत हाड़े आदि उपस्थित थे।

Play sound