विश्व स्तनपान सप्ताह अन्तर्गत उन्मुखीकरण सत्र आयोजित

रतलाम । महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 अगस्त को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में छात्राओं हेतु उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किया गया। प्राचार्य डा. यशवंत कुमार मिश्रा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा. सुनीता यार्दे द्वारा छात्राओं को बच्चों में स्तनपान का महत्व, आवश्यकता, मूलभूत नियम, उपयोगिता, माताओं में स्तनपान संबंधि भ्रांतियां, जरुरी सावधानियां, स्वच्छता एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य की प्रासंगिकता के बारे में समझाया गया। सहायक संचालक महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने स्तनपान सप्ताह को मनाए जाने के उद्देश्य, बच्चे के जन्म के तुरन्त बाद मां के पहले गाढे दूध का सेवन अनिवार्य करवाने, 6 माह तक बच्चे केवल स्तनपान, दो वर्ष तक सतत् स्तनपान तथा बच्चे के जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। प्राध्यापक श्रीमती स्वाति पाठक ने छात्राओं को भावी जीवन में मातृत्व एवं बच्चों में स्तनपान पर चर्चा की।
उन्मुखीकरण आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के एएनएम द्वारा बालिकाओं का रक्त परीक्षण किया जाकर छात्राओं को आयरन की गोलियां भी वितरित की गई। सुश्री उषा लिम्बोदिया, श्रीमती ज्योति सोनी का सराहनीय सहयोग रहा। संचालन प्राध्यापक श्रीमती ललिता मरमट ने किया तथा आभार श्रीमती पाठक ने माना।

Play sound