रतलाम ।सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन पश्चात् जिला पंचायत का प्रथम सम्मिलन शपथ ग्रहण समारोह प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, श्री सुधीर गुप्ता, श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री चेतन्य काश्यप, डा. राजेन्द्र पाण्डेय, श्री दिलीप मकवाना, श्री हर्षविजय गेहलोत, श्री मनोज चावला, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा की उपस्थिति में 8 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे विधायक सभागृह बरबड रोड रतलाम पर आयोजित किया गया है।