नगर परिषद् सैलाना के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 16 अगस्त को

रतलाम । नगर परिषद् सैलाना के आम निर्वाचन वर्ष 2022 हेतु (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी की उपस्थिति में 16 अगस्त को दोपहर 1.00 बजे से नवीन कलेक्टोरेट सभाकक्ष रतलाम में सम्पादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, आम नागरिक जो उपस्थित रहा चाहें वह नियत दिनांक व समय पर उपस्थित रह सकते हैं।

Play sound