जिला टोली की बैठक में रूपरेखा पर विचार किया
रतलाम । देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा की भावना अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार भाजपा वृहद स्तर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रत्येक नागरिक के मन मे राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने हेतु तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु जिले के सभी मंडलों में दिनांक 8 व 9 अगस्त को बैठके आयोजित होगी। इनमे मंडल स्तर पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी ।
शनिवार को पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जिला टोली की बैठक आयोजित की गई, जिसमे जिले मे आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने की। जिला टोली प्रभारी महेश सोनी, सह प्रभारी शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, राजेन्द्र पाटीदार, करन वशिष्ट , जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया, अ.जा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम बोरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार आदि मंचासीन रहे।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। युवा मोर्चा द्वारा जिले के सभी मंडलो मे तिरंगा यात्रा के रूप मे वाहन रैली का आयोजन करेगा। 13 से 15 अगस्त तक पार्टी स्तर पर विशेष अभियान के रूप में परिवार मे तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक मे सभी कार्यक्रमों हेतु पदाधिकारियों को दायित्व प्रदान किये गये। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, हर घर तिरंगा कार्यक्रम की मंडल टोली के प्रभारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।