सावन के अंतिम सोमवार को भगवान श्री गढ़कैलाश की शाही सवारी निकलेगी

रतलाम । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति द्वारा भगवान श्री गढ ़कैलाश की शाही सवारी का नगर भ्रमण दिनांक 8 अगस्त 2022 को सावन के अंतिम सोमवार पर शाम 4 बजे मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री नरेन्द्र सुर्यवंशी, जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर विधायक श्री चैतन्य कुमार काश्यप, रतलाम नवनिर्वाचित महापौर श्री प्रहलाद पटेल, क्षेत्रीय पार्षद विशाल शर्मा, मंयक जाट, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भगवान श्री गढ़ कैलाश की पूजा अर्चना कर प्रारंभ होगी ।
शाही सवारी में भगवान श्री गढ़कैलाश का आकर्षक श्रृंगार किया जायेगा, जिसमें घोडे, बैण्ड, हाथी, गणेश भगवान की आकर्षक झांकी रहेगी । नगर भ्रमण पश्चात भगवान श्री गढ़कैलाश की महाआरती का आयोजन कर प्रसादी वितरण की जायेगी । श्रीगढ़ कैलाश सेवा समिति सदस्य सतीश राठौर, बलवीरसिंह राठौर, अशोक चौटाला, सतीश भारती, अमृत कटारिया, नरेश पाटीदार, नारायण देतवाल, कैलाश राठौर, खुशाल भारती, अशोक पंवार, मन्नालाल राठौर, राजेन्द्र पंवार, प्रदीप कटारिया, कैलाश चौहान, सुरेश, पंकज कसेरा, श्याम सोनी, सुरजमल टांक आदि ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि इस शाही सवारी मे पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की ।

Play sound