83 दिव्यांगजनों का उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकन किया गया

रतलाम । जनपद पंचायत रतलाम एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (सामाजिक न्याय व निःशक्तजन कल्याण) के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों के उपकरण हेतु चिन्हांकन व अन्य पेंशन आदि समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद पंचायत परिसर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता, नशामुक्त भारत अभियान में दिव्यांगों को न नशा करेंगे और न ही नशा करने देंगे की शपथ दिलाई गई। शिविर में 83 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया जाकर दिव्यांगों के विभिन्न उपकरण मोटराइज्ड ट्राईसिकल, केलिपर्स, कृत्रिम हाथ-पैर, श्रवण यंत्र, बैसाखी आदि उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया।
इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय व निःशक्तजन कल्याण श्रीमती संध्या शर्मा, श्री मांगीलाल चौहान, श्री धन्नालाल फुलेरिया, श्री रवि जैन, श्री शशांक पाठक, श्री कैलाश पटेल, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री आकाश पथरोड, श्री ओमप्रकाश आर्य, श्री नन्नूसिंह डामर, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगों की सभी समस्याओं का समाधान समय-समय पर शिविर लगाकर किया जाएगा। प्रत्येक माह जनपद पंचायत में भी शिविर आयोजित होगा। जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र के प्रभारी अधिकारी श्री आनन्द कातरकर ने आभार व्यक्त किया।