रतलाम। आजादी की 75वीं वर्षगांठ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे पूरे देश मे अमृत महोत्सव के रूप मे मनाई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व भारत विभाजन को याद करते हुए प्रधानमंत्री जी 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस मनाने का आव्हान् किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों मे इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के लिए जिला टोली का गठन किया है।टोली मे जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर पाटीदार को जिला प्रभारी बनाया गया है। रतनलाल लाकड़, आशीष सोनी एवं तन्मय त्रिवेदी सह प्रभारी बनाये गये है।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस, प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।