सावन लहरिया उत्सव में सुप्रसिद्ध जैन भजन सिंगर प्रियंका सुराणा ने समा बाँधा प्रियंका को महिला सम्मान मिला

जावरा (अभय सुराणा) । 75 वे स्वराज महोत्सव के अंतर्गत सावन लहरिया उत्सव आयोजक समिति, राष्ट्रीय मानव अधिकार जावरा , महिला सुरक्षा संगठन जावरा समाज सेविका दिपिका सिंह डो़डिया,शीतल मेहता के द्वारा सावन लेहरिया उत्सव का करनावट एवेन्यू जावरा में भव्य आयोजन किया गया।
सावन लेहरिया उत्सव में गायिका प्रिंयका सुराणा ने अपनी पर्फ़ामेन्स से सभी महिलाओ को थिरकने पर मजबूर कर दिया और अपनी गायन प्रतिभा से शानदार समा बाँधा।
सावन लहरिया उत्सव में अलग-अलग क्षेत्र में महिलाओं के द्वारा किये जा रहे विशिष्ट कार्यों पर महिलाओं का सम्मा किया गया । गायन के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध जैन भजन सिंगर प्रियंका सुराणा का महिला सम्मान आयोजको के द्वारा किया गया । लेहरिया उत्सव में आये सभी महेमानों एवं अतिथियों द्वारा गायिका प्रियंका सुराणा को महिला सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामना दी गयी ।