तिरंगा अभियान को लेकर दीनदयाल मंडल की बैठक संपन्न

रतलाम| पैलेस रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में तिरंगा अभियान को लेकर दीनदयाल मंडल की बैठक सम्पन्न हुई | इसमे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु वार्ड एवं बुथ स्तर की टोली का गठन कर कार्यकर्ताओं को अभियान सफल बनाने की अपील की गई | मंडल के नवनिर्वाचित पार्षद संगीता सोनी ,कविता चौहान ,मनोहर राजू सोनी ,विशाल शर्मा,रंजित टांक ,धर्मेंद्र रांका का मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया| स्वागत भाषण मंडल महामंत्री नंदकिशोर पवार ने दिया | आरम्भ में मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी| बैठक का संचालन उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने किया| आभार मंडल महामंत्री कमल सिलावट ने माना | इस अवसर पर मंडल के समस्त वार्ड सयोजक, मंडल पदाधिकारी,महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे| यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी |