विधायक श्री काश्यप ने किया मासक्षमण तपस्वी का बहुमान

रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने मासक्षमण तपस्वी निधि सौरभ छाजेड़ का बहुमान किया। श्रीमती छाजेड़ ने आचार्य देवेश श्री रामलालजी म.सा. की अनुकम्पा से उपाध्याय प्रवर राजेशमुनिजी म.सा., शासन दीपक सुमितमुनिजी म.सा., श्री ऋजुप्रज्ञजी म.सा. के आशीर्वाद से एवं सभी महासतियाजी म.सा. सांनिध्य में 30 उपवास की दीर्घ तपस्या पूर्ण की। उनके मासक्षमण तप के उपलक्ष्य में मंगलवार को समता शीतल बाग (छोटू भाई की बगीची) में व्याख्यान एवं प्रत्याख्यान हुए। छाजेड़ परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप ने तपस्वी का बहुमान किया। इस दौरान छाजेड़ परिवार के कांतिलाल छाजेड़, विमल, आलोक, सौरभ, अनुराग, रोहन छाजेड़ सहित जीतो रतलाम चेप्टर के चेयरमेन मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

Play sound