वैदिक जाग्रति पीठ द्वारा निःशुल्क रुद्राक्ष प्रसादी वितरित की गई

रतलाम । रतलाम के इतिहास में प्रथम बार वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ द्वारा 5 लाख रुद्राक्ष का वृहदशिवलिंग निर्माण किया गया 9 अगस्त मंगलवार को अंबेमाता मंदिर देवरादेवनारायण नगर में प्रातः 7 से सांय 7 तक भक्तों के दर्शन के लिए इसे रखा गया हजारों की संख्या में रतलाम नगर क़े भक्तों ने इसका दर्शन लाभ लिया साथ अभिषेक कर पुण्य प्राप्त किया , हजारों संख्या में श्रद्धालु इनके दर्शन करने के लिए वहां पर पहुंचे सांय 7 बजे महाआरती का आयोजन किया गया तथा वहां दर्शन लाभ लेने आए सभी भक्तों को वैदिक जाग्रति पीठ द्वारा निःशुल्क रुद्राक्ष प्रसादी वितरित की गई , महाशिवलिंग बनाये गये 5 लाख़ रुद्राक्ष को भी प्रसादी क़े रूप में निःशुल्क वितरण किया जायेगा , इस मौके पर मुख्य उपस्तिथि श्रृंगेरी मठ क़े दंडी स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती , अखंड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूप जी महाराज , श्रीमती मंजूषा गुप्ता की रही , आयोजन को सम्पन्न कराने में ज्योतिषाचार्य पं.संजयशिवशंकर दवे पं.चेतन पं.राजेश पाण्डेय शर्मा पार्षद देवकन्या मुकेश मीणा पं. ललित शर्मा पं. महेश शर्मा , पं.बिट्टू शर्मा , पं. यश शर्मा ,पं.सुनील जोशी ,पं. जिष्णु दवे पं. संजय करेलु , पं.गोपाल जोशी पं.नरेश शर्मा पं. मुकेश शर्मा पं.ज्ञानेंद्र भारद्वाज , समाज सेवी सुरेश तंवर ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया.।