श्री त्रिस्तुतिक श्री संघ जावरा के तत्वाधान में 9 दिवसीय नमस्कार महामंत्र आराधना सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा)। श्री त्रिस्तुतिक श्री संघ जावरा के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 9 दिवसीय नमस्कार महामंत्र की आरधना सम्पन्न हुई। 75 आरधको द्वारा 9 दिन में 15 लाख महामंत्र नवकार के जाप कर प्रतिदिन एकासना कर आराधना करी। जैन पंचायती नोहरा में आयोजित इस आराधना में 39 लाभार्थी परिवार ने लाभ लिया।दिनाँक 1 अगस्त से आराधना प्रारम्भ होकर 9 अगस्त को पूर्ण हुई। दिनाँक 10 अगस्त को जैन दादावाड़ी में तपस्वियों के पारणे एवं संघ का स्वामीवात्सल्य हुआ। यही पर समस्त लाभार्थी परिवारों का श्रीसंघ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर बहुमान कीया। इस कार्यक्रम में श्रीसंघ अध्यक्ष श्री अशोक लुक्कड़, मंत्री मदनसिंह चोरडिया, कोषाध्यक्ष श्री विनोद वरमेचा, उपाध्यक्ष राजेंद्र राठोड़, अभय चोपड़ा, महेंद्र ओरा, अनिल चोपड़ा, पारस ओस्तवाल, राजेश वरमेचा, लोकेंद्र मेहता, भंवर आंचलिया आतिश ओरा,सुभाष डूंगरवाल, धरमचंद्र चपडोद, कमल नाहटा, शेतानमल दुग्गड़,आदि का सराहनीय सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्रीसंघ के प्रचार सचिव वीरेंद्र सेठिया ने देते हुवे बताया कि श्रीसंघ के तत्वाधान में पर्वाधिराज पर्युषण दिनाक 23 अगस्त से भव्य रूप से मनाए जाएंगे।