पत्रकार इंगित गुप्ता को मातृ शोक

रतलाम। वरिष्ठ साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद की धर्मपत्नी एवं पत्रकार इंगित गुप्ता की माताश्री श्रीमती सुधी आनंद का 83 वर्ष की आयु मेें निधन हो गया, जिनकी अंतिम यात्रा आनंद परिधि डोंगरे नगर से निकली, जो जवाहर नगर मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनके पुत्र इंगित गुप्ता ने मुखाग्नि दी।
मुक्तिधाम पर आयोजित शोकसभा में पत्रकार शरद जोशी, राजेश जैन, संतोष जाट, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, क्षेत्रीय पार्षद बलराम भट्ट, पत्रकार राजेश पुरोहित,हेमंत भट्ट, राकेश पोरवाल, विजय मीणा, दीपेन्द्र राठौर, यश बंटी शर्मा, यतीन्द्र भारद्वाज ,विनोद वाधवा, राज बोरासी सहित अंतिम यात्रा मेें शामिल सज्जनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इंगित गुप्ता के अनुसार उठावना 13 अगस्त को राठौड धर्मशाला डोंगरे नगर पर शाम 4 बजे रखा गया है।