रतलाम । नीमचौक स्थानक पर तप चक्रेश्वरी आयम्बिल आराधिका अरुणाप्रभाजी के सानिध्य में भाई बहन का पवित्र त्यौहार सामूहिक रूप से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर महासती श्री अरुणाप्रभाजी द्वारा अभिमंत्रित रक्षासूत्र बांधा । मसा ने फरमाया इस मौके पर अगर किसी भाई बहन के बीच कोई मन मुटाव मतभेद है तो उसे भुलाकर भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेवे ।