रतलाम। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
दीनदयाल विचार मंच रतलाम के कार्यकर्ताओ द्वारा मोती नगर में कुष्ठ रोगीयो व झुग्गी वासीयो के परिवारजनों के बीच आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया, तथा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडों का वितरण कर हर घर पर तिरंगा झंडा लगवाया गया। इस अवसर पर मिठाईयों का वितरण भी किया गया।
दीनदयाल विचार मंच के अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देशवासियों के लिए गौरव का विषय है कि हम अपनी आजादी का 75 वर्ष मना रहे है। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सब को मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाना है।
मंच के मार्गदर्शक व वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, उपाध्यक्ष निलेश रेडा,सचिव ईश्वर पांचाल,मधु शिरोडकर, तपन शर्मा,गौरव जैन,पार्वती चौहान, मांगीलाल ठाकुर,प्रेमसिंह चौहान,आतीश माली,नितेश पाटीदार सहित मोतीनगर क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।