श्री जैन श्वेतांबर वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सुजानमल जी खारीवाल के श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जावरा (अभय सुराणा)। श्री जैन श्वेतांबर वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सुजानमल जी खारीवाल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनम यूसुफ कडपा ने निर्वाचन के बाद अपने प्रथम उद्बोधन मैं अपने स्वागत का जवाब देते हुए शहीद श्री खारीवाल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहां की जावरा की सम्माननीय जनता ने मुझे जो आशीर्वाद प्रदान किया है उसके लिए मैं सबका तहे दिल से आभारी हूं तथा आजादी के इस अमृत महोत्सव पर सभी को बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं। इस अवसर पर नगरपालिका के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने आजादी के अमृत महोत्सव के प्रसंग पर अपनी शुभकामना व्यक्त करी एवं कहा की नगर के सर्वांगीण विकास का सपना जो जनता ने सजोया है उसको हम पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा ने भी संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि जावरा के नागरिकों की अपेक्षा में खरा उतरने का प्रयास करेंगे कार्यक्रम के सूत्रधार वरिष्ठ संघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने स्वागत भाषण दीया इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि श्री राजेंद्र श्रोत्रिय ने श्री प्रकाश चंद्र श्रीश्री माल एवं श्री विनोद अग्रवाल ने अपने काव्य पाठ से सभी का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एवं श्री राजेंद्र श्रोत्रिय एवं श्री राजेंद्र खारीवाल का स्वागत कर शाल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। प्रारंभ में सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक पर, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सुजानमल खारीवालकी चित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित सभी सदस्यों को और नागरिकों को संस्था द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत झंडे वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन प्रसंग प्रभारी महावीर डांगी ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव पुखराज पटवा ने माना
इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
श्री राजमल धारीवाल श्री अशोक लुक्कड़ श्री शांतिलाल डांगी अनिल चोपड़ा बसंतीलाल चपडोद राजकुमार हरण सुजानमल कोचट्टा प्रकाश चंदश्रीश्रीमाल सरदार मल जैन सुरेश सुराना नेमीचंद जैन अशोक कांवडिया प्रदीप सिसोदिया सुभाष डूंगरवाल कनेश मेहता सुशील मेहता श्रेणिक चौहान रमणीक जैन आदि कई सदस्यों के साथ नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।