जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

रतलाम । रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह रतलाम के नेहरु स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर आयोजित होगा, जहां जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया मुख्य अतिथि होंगे। प्रभारी मंत्री ध्वजारोह कर परेड की सलामी लेंगे।
मुख्य समारोह में प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा, प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, प्रातः 9.05 बजे परेड निरीक्षण, 9.15 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का संदेश वाचन, 9.30 बजे हर्ष फायर, 9.40 बजे मार्च पास्ट, परेड कमांडर से परिचय, 9.55 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग प्रदर्शन, 10.20 बजे पुरस्कार वितरण होगा।

Play sound