अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली एवं स्थानकवासी समाज की ओर से आचार्य प्रवर को वात्सल्य दिवाकर पद से मुनि कमलेश ने अलंकृत किया


मंदसौर संजय उद्यान 15 अगस्त 2022 । देश की रक्षा सैनिक और संस्कृति की रक्षा संत करते हैं दोनों ही सजग प्रहरी है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने आचार्य प्रवर यशो भद्रसु रिश्वर जी के एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते कहा कि देश तिजोरी है धर्म सोना है वही धर्म महान है जो राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान दें।
मुनि कमलेश ने कहा कि आचार्य प्रवर सरलताऔर वात्सल्य की प्रतिमूर्ति है आपके व्यक्तित्व अमिट छाप अनजान भी आप के संपर्क में आकर हमेशा आपका बन जाता है।
उन्होंने अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली एवं स्थानकवासी समाज की ओर से आचार्य प्रवर को वात्सल्य दिवाकर पद से मुनि कमलेश ने अलंकृत किया । आदर की चादर चरणों में भेंट की मूर्ति पूजक समाज की ओर से संघ सौभाग्य तिलक पद से सुशोभित करते हुए गुरु भक्तों ने तेरा लाख की बोली का चढ़ावा लिया।
आचार्य प्रवर श्री पीयूष सागर सु रिश्वर जी ने गौ रक्षा हेतु जीवदया का आव्हान किया राशि श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला सिंदफन हेतु राशि एकत्रित हुई मुनि कमलेश आचार्य प्रवर की डोली उठाकर सेवा का लाभ लिया देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में जनता उमड़ पड़ी।