- नगर को महानगर की ओर ले जाना मेरा मुख्य उद्देश्य – महापौर श्री पटेल
- दी ग्रेन एवं सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न



रतलाम। दी ग्रेन एवं सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा नगर विधायक श्री चैतन्य काश्यप का अभिनंदन तथा महापौर श्री प्रहलाद पटेल का सम्मान समारोह के साथ संस्था का पारिवारिक मिलन समारोह बड़बड़ रोड स्थित जोधा बाग गार्डन रतलाम में विगत दिनों संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति द्वारा गणेश वंदना कर की गई। उसके बाद संस्था द्वारा व्यापारी भाइयों के मेधावी बच्चों जिसमें लव अग्रवाल, कुष बरडिया, नकुल दवे, चेरी मेहता , जेनिका मेहता, दिव्यम बाफना, संयम दख, मयंक दख, दृष्टि दख, पलक दख, हिमांशु चतर, सुहानी जैन, हरसिल जैन, प्रियांशी पीपाड़ा, समक्ष पीपाड़ा, प्रकाशी ओरा , दर्शना मेहता, सलोनी मेहता , सिद्धार्थ चोपड़ा, दिव्य बाफना , दिशा बाफना , मृदु पीपाड़ा आदि मेघावी बच्चो का सम्मान संस्था के संचालक मंडल द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर संस्था द्वारा नगर विकास पुरुष विधायक श्री चैतन्य काश्यप का एवं नवनिर्वाचित महापौर श्री प्रहलाद पटेल का अभिनंदन पत्र शाल फुलमाला एवं श्रीफल से अभिनंदन किया गया। श्री कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम को औद्योगिक क्षेत्र में नई दिशा देते हुए व्यापार का मुख्य केंद्र बनाना है। पहले रतलाम नगर मालवा निमाड़ क्षेत्र का मुख्य व्यापारिक केंद्र बिंदु हुआ करता था उसकी गरिमा को पुनः स्थापित करना है। इसी तारतम्य दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास रतलाम के आसपास बहुत बड़ा व्यापारिक हब बनने जा रहा है जिससे रतलाम का व्यापार व्यवसाय तो बढ़ेगा ही उसके साथ-साथ रतलाम नगर , महानगर की तरह बनने लग जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर में कई विकास की योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा चुका है। इस व्यापारिक कॉरिडोर के अंतर्गत लॉजिस्टिक हब भी बनने जा रहा है जिसमें अगर क्षेत्रीय व्यापारी या उद्योगपति इच्छुक हो तो पहले उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद बाहर के उद्योगपतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे मंडी का व्यापार बढ़ेगा आपका माल सीधा कनेक्टिविटी की वजह से आयात एवं निर्यात हो सकेगा। श्री काश्यप ने कहा कि इस कार्य के लिए युवा वर्ग को आगे आना पड़ेगा, सरकार की तरफ से सभी खानापूर्ति हम करवाएंगे। व्यापारी वर्ग को अपनी परंपरागत व्यापार शैली से थोड़ा ऊपर उठकर सोचना होगा क्योंकि आने वाला समय मैं व्यापार खुले रूप से बढ़ना है।
इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि नगर की जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है और उन्हें विधायक श्री कश्यप जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है और नगर को महानगर की ओर ले जाना है। नगर की मूलभूत सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए विगत दिनों 7:50 करोड़ रुपए के लगभग सड़क निर्माण कार्य के लिए ऑर्डर किए गए हैं तथा जल प्रदाय के लिए भी ठोस कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि नगर की आम जनता को कोई परेशानी ना हो। नगर की जनता की तकलीफों को दूर करने के लिए वह आधी रात को भी तैयार रहेंगे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जी चतर का भी अभिनंदन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। श्री चतर ने कहा कि संस्था के सदस्यों का अपार स्नेह की वजह से वह विगत 35 वर्षों से अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। आपने कहा कि व्यापारिक हितों की लड़ाई वह विगत कई वर्षों से लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। नगर विधायक श्री काश्यप , महापौर श्री पटेल एवं संस्था के अध्यक्ष श्री चतर का अभिनंदन संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सेठिया, अभय वोरा, सचिव वर्धमान बरडिया, कोषाध्यक्ष कांतिलाल चोपड़ा, पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन, सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के जिलाध्यक्ष दिलीप मेहता, संघर्षशील लहसुन प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष निलेश बाफना एवं दी ग्रेन एवं सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के संचालक गण हेमकांत दवे, सतीश जैन खेड़ा वाला, सैयद मुख्तियार अली, डॉ. बी.एल. मेहता, प्रकाश पीपाड़ा, कैलाश चंद ओरा, राजेंद्र कुमार बाफना, राजेंद्र मेहता, हितेश मेहता, धर्मेंद्र माहेश्वरी आदि ने किया। इस अवसर पर रतलाम मंडी समिति सचिव श्री मुनिया जी भी विशेष रूप से उपस्थित थे जिनका स्वागत भी संस्था द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था की गतिविधियों पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सेठिया ने प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम का अध्यक्षीय उद्बोधन संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र जी चत्तर ने दिया। उन्होंने कहा कि रतलाम का सारा व्यापारी काश्यप जी जैसे ईमानदार, सेवाभावी, परोपकारी तथा रतलाम को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लेने वाले जन नेता के साथ हैं। संस्था द्वारा पहली बार ऐसा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान पत्र का वाचन वर्धमान बरडिया,हितेश मेहता,अभय सेठिया ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कांतिलाल जी चोपड़ा ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजेंद्र बाफना ने किया | कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों एवं अतिथि द्वारा राष्ट्रगान गाकर सभी को 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।