ग्राम सांगोद के 100 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

रतलाम । समीपस्थ ग्राम सांगोद में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा एवं रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना की उपस्थिति में 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों ने आजादी के अमृत महोत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने 100 से ज्यादा कांग्रेस विचारधारा के लोगों का स्वागत पार्टी का दुपट्टा पहनाकर किया। भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी सभी चुनावों में सांगोद से भाजपा एक तरफा विजय होगी। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री लुनेरा, विधायक श्री मकवाना, सहित पूर्व कृषक आयोग अध्यक्ष ईशवरलाल पाटीदार, जनपद पंचायत रतलाम अध्यक्ष श्रीमती साधना बद्रीलाल जायसवाल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिराम शाह, वरिष्ठ नेता शांतिलाल पाटीदार, शंकरलाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, देवीलाल गुर्जर, गोवर्धन लाल पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर, ईश्वरलाल धबई, अशोक धाकड़ आदि गणमान्य नागरिक एंव अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Play sound