’चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

मैधावी विद्यार्थियों के गिफट कूपन विद्यालयों में पहुंचे

रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर की प्रतिभाओं को प्रोहत्साहित करने के उद्देश्य से 21 अगस्त रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों के गिफट कूपन उनके विद्यालयों में पहंुचा दिए गए है। विद्याार्थी और उनके अभिभावक कूपन के आधार पर प्रतीक चिन्ह प्राप्त कर सकेंगे। यह निर्णय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया।
फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में समिति सदस्यों ने बताया कि स्कूलों से कक्षा बारहवी के विद्यार्थियों को विशेष तौर पर सूचित कर कूपन प्रदान करने का आग्रह किया गया है, क्योंकि वे स्कूल छोडकर अन्यत्र अध्ययन के लिए प्रवेश ले चुके है। श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगातार आठ वर्षो से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इन समारोह में अब तक हजारों बच्चें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के सर्वश्री शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेन्द्र नाहर, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

Play sound