विभाजित प्लाट पर भवन निर्माण की अनुमति और अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य के संबंध में कराया अवगत
तलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने गुरूवार को भोपाल में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की। विधायक श्री काश्यप ने शहर में विभाजित प्लाट पर भवन निर्माण की अनुमति और अविकसित कॉलोनियों को विकसित किए जाने के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आश्वासन से मंत्री श्री सिंह को अवगत कराया और जल्द मामले में आगामी कार्रवाई किए जाने की बात कही। इसके अतिरिक्त अवैध कॉलोनियों के लिए जल्द नियम बनाने और शहर में नए सिरे से बेहतर सड़कों के निर्माण की मांग की।
विधायक श्री काश्यप से चर्चा के बाद मंत्री श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि आगामी कुछ दिनों के भीतर इस संबंध में बैठक आयोजित करेंगे। इसमें मुख्य रूप से विभाजीत प्लाट पर भवन निर्माण की अनुमति जारी करने और अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्यों को जल्द कराए जाने के संबंध में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़क निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पूर्व में रतलाम दौरे के दौरान विभाजित प्लाट पर भवन निर्माण की अनुमति जारी करने और अविकसित कॉलोनियों को विकसित बनाए जाने के संबंध में शहरवासियों को आश्वस्त किया था। उसी संबंध में विधायक श्री काश्यप ने भोपाल में मंत्री श्री सिंह से मुलाकात कर उक्त मामले को संज्ञान में लाकर कार्रवाई को आगे बढ़ाए जाने की मांग की।