
झुमरी तिलैया (कोडरमा)। जैन संत श्रमण मुनिश्री विशल्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में विश्व शांति महायज्ञ और सारे सृष्टि में सुख शांति स्वास्थ्य समृद्धि सफलता की भावना से मंत्रोच्चारण पूर्वक यह पूजन हवन और यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। भगवान के 1008 नामों की पूजा पूरे जिले और विश्व में शांति की कामना को लेकर की गई थी समाज और परिवार के लोगों में धर्म वृद्धि हो और उनके जीवन से दुखों की समाप्ति हो इसी भावना को लेकर प्रतिदिन 21 दिनों तक प्रातः 5:00 बजे से यह पूजा प्रारंभ की जाती थी।
इस पूजा में 50 से अधिक लोगों ने भाग लेकर सौभाग्य प्राप्त किया। इस पूजन कार्य को संपन्न कराने में अलका दीदी और आरती दीदी ने अपना पूर्ण योगदान दिया प्रातः दीप प्रज्वलन और गुरुदेव को शास्त्र भेंट और पाद प्रक्षालन का सौभाग्य हनुमान नवीन प्रवीण पाटनी परिवार को मिला ।
श्री दिगंबर जैन समाज झुमरी तिलैया कोडरमा के मंत्री ललित सेठी ने इस दीर्घ कालीन कार्यक्रम में विशेष रूप से सुरेन्द्र काला संयोजक चातुर्मास समिति 22, सभी पुण्यार्जकों, सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया और प्रशंसा की।इस कार्यक्रम में कलश स्थापना सुरेश- नरेन्द्र झांझरी ने की।दीप प्रज्वलन श्री सुरेन्द्र-सरिता काला परिवार ने की थी।1008 नाम से प्रभू की भक्ति अर्चना बड़े ही धूमधाम से की गई। श्री मती आशा गंगवाल श्री मती नीलम सेठी, श्री मती अंजु छाबड़ा, श्री मती किरण सेठी, श्री मती किरण बड़जात्या, श्री अभिषेक पंडित जी, सुबोध गंगवाल आदि मौजूद थे। सभी ने भगवान के अभिषेक शांति धारा का सौभाग्य भी प्राप्त किया। सुरेन्द्र काला संयोजक चातुर्मास समिति 22 ने सबको बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सह्स्र नाम अर्चना उत्तम फल देने वाला कल्प वृक्ष है। यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार अजमेरा ने दी।