जन्म जयंती पर ठाकरे जी का स्मरण किया

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में श्रृद्धापूर्वक मनाई गई। भाजपा सूरजमल जैन मण्डल ने ठाकरे जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। मण्डल अध्यक्ष निलेश गाँधी ने इस मौके पर कहा कि भाजपा को वटवृक्ष बनाने में स्व. ठाकरे जी का अहम योगदान रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ठाकरे जी के स्वप्नों को पूरा करने हेतु सर्वहारा वर्ग के कल्याण का कार्य करने का आव्हान किया। इस दौरान जिला भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मण्डल महामंत्री हेमन्त राहोरी, पीरूलाल सोणावचा, सोशल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ, पार्षद धर्मेन्द्र व्यास, हितेष कामरेड, मण्डल उपाध्यक्ष स्नेहिल उपाध्याय, रमेश पाँचाल, गोपाल शर्मा, संजय कसेरा आदि मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Play sound